रामदिती जे.आर.नारंग दीपालय लर्निंग सेंटर ने किया कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन

0
784

प्रदीप चौहान/पंचशील विहार|  नई दिल्ली में, कैन सपोर्ट एनजीओ, एयरफ़ोर्स ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया और एम्स नई दिल्ली के सहयोग से दीपालय के रामदिती जे आर नारंग लर्निंग सेंटर ने एक भव्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस चिकित्सा शिविर में 59 महिलाओं ने भाग लिया। डॉक्टरों ने 51 महिलाओं की जांच की और उनमें से कुछ को आगे की जांच के लिए सलाह दी। कुछ दवाएं भी निर्धारित और वितरित की गईं।

डब्ल्यूएचओ के कैंसर मैपिंग कार्यक्रम, ग्लोबाकॉन के अनुसार, भारत में 2018 में 11.6 लाख कैंसर के मामले दर्ज किए गए हैं जो बहुत चिंतनीय है। इसी को ध्यान में रखते हुए जन-जन तक जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से रामदिती जे आर नारंग ट्रस्ट के सहयोग से दीपालय ने पंचशील विहार, शेखसराय (दक्षिणी दिल्ली) में ‘कबाड़ी बस्ती’ के पास इस चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। और कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने  के लिए विशेषकर 30 से 60 वर्ष के बीच की आयु वर्ग की महिलाओं के बिच जमीनी स्तर पर काम किया।

संस्था 1995 से यहाँ लगातार स्थानीय समुदाय के लिए काम कर रही है, जहाँ मुख्य रूप से बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया जाता है।

डॉ. संगीता सेन, हेड मिस्ट्रेस, आरजेआरएनडी ने इस चिकित्सा शिविर की प्रासंगिकता को दीपालय में आने वाले बच्चों की माताओं को बताया। उन्होंने वहां उपस्थित सभी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस स्क्रीनिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ उन्होंने बताया की अन्य दो कमरों में पंजीकरण और स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। बेसमेंट में चल रहे अपने क्लीनिक में बेड इत्यादि के  लिए सौभाग्य निर्मलम फाउंडेशन का आभार प्रकट किया। और बताया कि पंचशील विहार में आरजेआरएनडी के भवन और बुनियादी ढांचे को प्रदान करने में उनके निरंतर सहयोग के लिए, हम रामदिती जे आर नारंग ट्रस्ट की श्रीमती आशा नारंग के प्रति बेहद आभारी हैं और दीपालय की अपनी पूरी टीम का उनके योगदान के लिए धन्यवाद किया।

डॉ. जयश्री और उनकी टीम ने बेसमेंट हॉल में एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। एम्स के डॉ. नीरजा भटला  (प्रोफेसर और यूनिट हेड) ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद शिविर का दौरा किया और दीपलाय के बच्चों के साथ बातचीत की। सुश्री रेणुका पांडे, सुश्री कविता और श्री ऋषि भारतीय वायु सेना प्राधिकरण से उपस्थित थे। उन्होंने महिलाओं को स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत जलपान कराया। पैप स्मीयर, वीआईए और स्तन जाँच जैसे परीक्षणों से गुजरने के बाद उनमें से कई बहुत संतुष्ट थे,  उनमें से कुछ शुरू में झिझक रहे थे। कुछ महिलाओं ने अपने इलाके में इस तरह की एक महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त करके आभार व्यक्त किया। समग्र शिविर व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया था और महिलाएं इस तरह के शिविर में उपस्थित होकर खुश थीं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रारंभ में, सामुदायिक बैठके बाद आरजेआरएनडी और कैन सपोर्ट के सदस्यों के द्वारा 5 और 6 अगस्त को सामुदायिक दौरे किए गए, जिससे आगामी शिविर की खबर 7 अगस्त  को आरजेआरएनडी के नज़दीक के हर घर में फैलाया गया। कार्यक्रम में कैन स्पोर्ट से सुश्री राजविंदर, श्री नरेंद्र रघुवंशी, सुश्री रेखा और सुश्री गीतेश ने चिकित्सा शिविर में और समग्र समन्वय में महिलाओं को उपस्थित होने में मदद की। एम्स, नई दिल्ली से डॉ. शची वशिष्ठ, डॉ. जयश्री, डॉ. स्वाति, डॉ. शेफाली, सुश्रीजोन, सुश्री रीता, श्री रामफूल, सुश्री सोनिका, श्री विकास कुमार, श्री विकास खान उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here