बाढ़/ जल जमाव से हुए छति का आंकड़ा शीघ्र उपलब्ध कराए कृषि विभाग।

0
630

संवाददाता/कुशीनगर| पूर्व में कलेक्ट्रेट में गबन हुए 42 लाख रुपए की जांच अधिकतम 6 माह में पूर्ण कर रिकवरी करते हुये उसकी सूचना उपलब्ध कराए अपर जिलाधिकारी।
दैवी आपदा जांच प्रवंधन समिति की बैठक समिति के सभापति रण विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक दौरान जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो की समीक्षा अंतर्गत बंधो की स्थिति , कटान के दौरान छति का आकलन व अनुदान राशि वितरण सहित जन हानि के सम्बंध में विस्तृत जानकारी लेने पश्चात श्री सिंह द्वारा कटान में हुई किसानों में अनुदान राशि वितरण में पाया कि कुल 9 किसानों में एक का खाता स0 उपलब्ध न होने की स्थिति में बाकी है जिसे उप जिलाधिकारी तमकुहीराज द्वारा आश्वस्त किया गया कि खाता न0 उपलब्ध होते ही स्वयं बैंक जाकर संबंधित के खाते भिजवाने का कार्य किया जाएगा।
अधि0 अभि0 बाढ़ द्वारा बताया गया कि वर्तमान में बंधा सुरक्षित है और शासन द्वारा कुल 10 करोड़ रुपये मिला था जिसमे वोल्डर, जिओ वैग सहित अन्य उपकरण की खरीददारी की गई है , जिसके अंतर्गत 7.5 करोड़ रु0 व्यय किये गए हैं , इस क्रम में समिति के सभापति द्वारा खर्च किये गए का पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने को कहा।
बाढ़/ जल जमाव में हुए धान की फसलों के नुकशान के संबंध में उप निदेशक कृषि द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर संदेह व्यक्त करते हुए श्री सिंह ने पुनः सर्वे कराने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने कहा कि कृषकों का नुकशान न हो इस के लिये अधिकारी गण तत्पर हो कर कार्य करें, उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत फसलों के नुकशान की स्थिति में मुआवजे का वितरण अवश्य किया जाएगा
समिति द्वारा इसी प्रकार शौचालय निर्माण की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास, कानून व्यवस्था, विभिन्न प्रकार के दैवी आपदाओं में जन हानि की जानकारी लेते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने जनपद की भौगोलिक स्थिति की जानकारी समिति को देते हुये कहा कि बैठक दौरान जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उसका शत प्रतिशत पॉलन कराया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के सदस्य श्रीमती रमा निरंजन, संयुक्त सचिव जयशेखर वाजपेयी, सदस्य (एम0एल0सी0) रा अवध यादव, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, समस्त उप जिलाधिकारी, सहित उप निदेशक कृषि अरुण कुमार, अधि0 अभि0 बाढ़, के साथ अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here