दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन प्रणाली सर्वर डाउन, आव्रजन काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें

0
573
   एजेंसी /नयी दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर रात में आव्रजन प्रणाली सर्वर डाउन होने से आव्रजन काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि आव्रजन प्रणाली सर्वर रविवार रात 12 बजकर 20 मिनट पर डाउन हुआ और 40 मिनट से ज्यादा वक्त तक डाउन रहा। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे एयर इंडिया के तीन विमानों के चालक दल भी सर्वर डाउन होने के कारण फंसे रहे। समस्या कितनी देर में हल कर ली जाएगी इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई।
        आव्रजन जांच के प्रतीक्षा कर रहे एक यात्री ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण काफी देरी हुई है। वहीं एयर इंडिया के विमान से सैन डिएगो जाने का इंतजार कर एक यात्री ने बताया कि सर्वर में दिक्कत के बारे में हवाई अड्डे पर सार्वजनिक सूचना दी गई थी और कर्मचारियों ने खुद से जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here