भाजपा की पांचवीं सूची जारी, गुजरात, झारखंड और हिमाचल में कईयों के टिकट कटे

0
625

एजेंसी/नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने पांचवीं लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में बीजेपी ने मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी की सूची के मुताबिक हजारीबाग से जयंत सिन्हा, राजकोट से मोहन कुंडारिया, मुरैना से नरेंद्र सिंह तोमर, गोड्डा से निशिकांत दुबे, कांगड़ा से कृष्ण कुमार, शिमला से सुरेश कश्यप, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है।

वहीं, मध्य प्रदेश के सतना संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद गणेश सिंह को भाजपा ने फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश, गुजरात और झारखंड से बहुत से मौजूदा सांसदों के टिकट काटे गए हैं। भाजपा ने अबतक 286 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here