संवाददाता, मेरठ : 2 अप्रैल, राज राजेश्वरी देवी की जयंती एवं मातृ दिवस के उपलक्ष्य में मानव उत्थान सेवा समिति मेरठ(उ0प्र0) द्वारा रविवार को प्रातः कालीन मानव धर्म मंदिर(वेस्ट एण्ड रोड, मेरठ कैंट) में विशाल सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमे क्षेत्रीय प्रभारी महात्मा दर्शनी बाई सभी प्रेमी-भक्तों को अपने ज्ञान-विज्ञान से ओत-प्रोत मार्मिक वचनों द्वारा लाभान्वित किया। और कहा कि राज राजेश्वरी माता नारी और मातृ शक्ति की प्रतिमूर्ति थी। नारी सशक्तिकरण पर उनका विशेष जोर था| उन्होंने अपना पूरा जीवन अध्यात्ममार्ग में लगाया और भटके हुए असंख्य लोगो को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलाकर उनका जीवन परिवर्तित किया| कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भक्तसमुदाय मौजूद थे। उसके बाद भंडारे का भी सबने आनंद लिया।
साथ ही राजधानी दिल्ली से हंस म्यूजिक ग्रुप के अनेक प्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों ने अपने सुमधुर भजनों द्वारा सबको आनंदित किया और सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
तत्पश्चात समिति के प्रभारी महात्मा दर्शनी बाई अनेक कार्यकर्ताओँ सहित कुष्ठ आश्रम में पहुँच कर असहाय और गरीबो में वस्त्र एवं भंडारा वितरण किया। जिससे असहाय लोगों में काफी उत्साह का वातावरण दिखा |
































