कार्यालय संवाददाता, कुशीनगर 12 जनवरी | मुख्य विकास अधिकारी राम सूरत पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद मे वर्ष 2019 में वृक्षारोपण के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जनपद में कुल 3634349 पौधरोपण किये जान हेतु लक्ष्य का आवंटन किया गया है। उन्होने बताया कि जुलाई से अगस्त माह के बीच होने वाले वृक्षारोण कार्य को विभिन्न विभागों हेतु लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। तथा समस्त विभागों को वन विभाग द्वारा पौध निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होने कहा कि 01 जुलाई से 14 अगस्त 2019 के मध्य लक्ष्य का 50 प्रतिशत पूर्ण किया जाना है। तथ अवशेष 50 प्रतिशत को एक ही दिन 15 अगस्त 2019 को प्राप्त किया जायेगा।
प्रभागीय वनाधिकारी (डी0एफ0ओ0) वी0 सी0 ब्रह्नमा ने बताया कि स्थलो का चयन अभी से कर लिया जाय इसके अलावा जिन विभागों में बजट नही है वो डिमाण्ड कर ले, उन्होने कहा कि 14 फरवरी तक लेबर बजट का प्रस्ताव एवं सूचना शासन को प्रेषित की जानी है। इस लिए अधिकारीगण ध्यान देकर इस कार्य को पूर्ण कर ले।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय, अपर सी0एम0ओं0 डा0 एस पी सिहं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्लूडी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

































