चुनाव परिणाम आने के बाद कल हो सकती है भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक

0
884

प्रेट्र, नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद कल दोपहर भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है।
एग्जिट पोल में चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के संकेत मिले हैं। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आएगी।

चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद निर्णय लेने वाली भाजपा की शीर्ष संस्था भविष्य की रणनीति पर विचार करेगी। भाजपा संसदीय बोर्ड के 12 सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू, अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत और जे पी नड्डा शामिल हैं।

पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि कल के लिए बैठक की तैयारी की गई है हालांकि ऐसी भी संभावना है कि बैठक रविवार को भी हो सकती है और यह इस बात पर निर्भर करेगा कि चुनाव के परिणाम कैसे आते हैं। मतों की गिनती कल सुबह शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here