RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक की हुई शुरुआत, छह जून को होगा खुलासा, मिल सकती है जनता को राहत

0
182

नई दिल्ली/भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिनों की बैठक बुधवार से शुरू हो चुकी है। चार जून से ये बैठक शुरू हुई है, जो मुंबई में हो रही है। ये बैठक नीतिगत ब्याज दरों पर फैसला लेगी। मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद इसके फैसलों की घोषणा छह जून को होनी है। इस बैठक के बाद केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा बैठक के संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे।

बता दें कि मौद्रिक नीति समिति की बैठक का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब देश में लगातार महंगाई में नरमी दिखाई दे रही है। संख्यिकी और कार्यक्रम कार्यन्वयन मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो भारत में खुदरा महंगाई अप्रैल के महीने में घटकर 3.16 फीसदी पर पहुंची थी। वहीं मार्च में इसका आंकड़ा 3.34 फीसदी रहा था। महंगाई दर इस दौरान चार फीसदी से कम रही है। ऐसे में मौद्रिक नीति समिति कोई भी फैसला लेते समय इसका ध्यान रख सकती है।

ब्याज दर में कटौती की संभावना

समिति की बैठक से पहले ही भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट भी सामने आई है। इस रिपोर्ट में भारतीय स्टेट बैंक ने संभावना जताई है कि बैठक में आरबीआई की समिति ब्याज दरों में कटौती कर सकती है। ब्याज दरों में 50 आधार अंक तक कटौती हो सकती है। भारतीय स्टेट बैंक ने रिपोर्ट में बताया है कि अगर ये कटौती होती है तो इससे क्रेडिट साइक्ल को पुनर्जीवित किया जा सता है। ये अर्थव्यवस्था को मजबूती देने कि दिशा में अहम कहम साबित हो सकता है। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि ढील देने के लिए ब्याज दरों में 100 आधार अंकों तक कटौती की जा सकती है।

 फरवरी और अप्रैल में हुई थी ब्याज दरों में कटौती 

बता दें कि इससे पहले एमपीसी बैठक में केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की थी। इस कटौती के बाद रेपो रेट में गिरावट आई थी। रेपो रेट 6.25 से घटकर 6 प्रतिशत हो गया था। बता दें कि ये बैठक इस वर्ष 7,8 और 9 अप्रैल को हुई थी।          साभार:प्र.सा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here