कुटुंबा में 176 कोरोना जाँच में से 5 पॉजिटिव जिसमें एक कैदी हुआ शामिल

0
447

कुटुंबा, औरंगाबाद (रा.प्र.)। कुटुंबा प्रखंड के रेफरल अस्पताल के मेडिकल टीम द्वारा रेफरल अस्पताल में 68, प्रखंड कार्यालय में 108, दरमी गाँव में शून्य सहित कुल 176 संदिग्धों की जाँच सैंपल लेकर की गई।
जिसमें से पाँच लोग रेफरल अस्पताल, कुटुंबा से पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से एक कुटुंबा थाना में शराब के मामले में पकड़े गए कैदी भी पॉजिटिव मरीज पाया गया है जो कनारपर गाँव का है। शेष चार में एक बभन्डी, भलुआरी कला, चिरइयाँ टॉड, बरहेता गाँव का शामिल हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नागेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने पॉजिटिव आये केस को होम कोरेन्टीन या औरंगाबाद जिले के बभंडी में रहने को सलाह दी है।
विदित हो कि कोरोना जाँच में राजीव कुमार, डीके यादव, जय नंदन शर्मा, अमर कुमार, कुमार राहुल, प्राणपति कुमारी, माधुरी कुमारी, रीना कुमारी, मार्थिना टुड्डू, शोभाकांत कुमारी, अलका कुमारी, अनिता कुमारी, मांति कुमारी, चंद्र शेखर कुमार, निभा कुमारी, रिभा कुमारी, हिरामोती कुमारी आदि को कोरोना जाँच के लिए लगाया गया है। राजीव कुमार सिंह को जिला से कोविड -19 से सम्बंधित सभी सामाग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी दी गई है और विकास कुमार सिंह एवं अमृत कुमार सिन्हा को रिपोर्टिंग के लिए लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here