कुशीनगर सड़क दुर्घटना में दो सवार की मौत

0
570

ममता तिवारी / कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के कसया कस्बे से होकर गुजरने वाली फोरलेन पर मंगलवार की शाम तेज गति से आ रहा कार सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। इस हादसे में लग्जरी वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची कसया पुलिस दोनों लाशों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

जनपद में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव गौरहवा निवासी मोतीलाल व पडरौना कोतवाली के गांव जरौरा निवासी शिवराज अपनी कार से कुशीनगर की तरफ जा रहे थे। फोरलेन पर जैन धर्मकांटा के नजदीक एक ढाबे के सामने खड़े ट्रक में लग्जरी वाहन पीछे जा भिड़ा। इस दुर्घटना में चालक तो बच गया। लेकिन दोनों सवारों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना होने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। वहीं दुर्घटना के कारण कुछ देर तक हाईवे का एक लेन जाम रहा। मौके पर पहुंची कसया पुलिस ने क्रेन मंगाकर वाहनों को हटवाया तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here