
मुंबई : बॉलीवुड के भारत कुमार एवं जाने माने अभिनेता मनोज कुमार अपने जीवन पर बॉयोपिक के खिलाफ हैं। बॉलीवुड में इन दिनों जीवनी पर आधारित फिल्मों का चलन जोरों पर है।
मनोज कुमार ने कहा है कि वह अपने जीवन पर बायोपिक के समर्थन में नहीं हैं, न ही वो अपने जीवन पर कोई किताब चाहते हैं। मनोज कुमार ने कहा कि, मैं अपनी बायोग्राफी के भी खिलाफ हूं। मैं अपने बारे में लिख सकता हूं लेकिन इसमें कई और लोगों का इन्वॉल्वमेंट होगा जिनका मुझे नाम देना होगा और मुझे उनके नामों को एक्सपोज करना पड़ेगा जो मुझे अच्छा नहीं लगेगा।
उन्होंने कहा, किसी ने मुझे बायोपिक या बुक के लिए अप्रोच भी नहीं किया है चूंकि वो मेरा टेम्परामेंट जानते हैं। क्या आडियंस यह जानने में इंट्रेस्टेड है कि मैं कैसे मुंबई आया, स्ट्रगल कैसे किया, फिल्मों के लिए कितनी रातें बिताई? वो नहीं जानना चाहते। सच कहूं तो किसी ने मुझे अप्रोच भी नहीं किया।


































