आनन्द मिश्रा/बहराइच,3 अगस्त|
बहराइच जिले की सर्विलांस और साइबर सेल टीम ने एक विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से गुम और चोरी हुए 211 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹58.25 लाख है। रविवार (2 अगस्त 2026) को पुलिस सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) विश्वजीत श्रीवास्तव ने इन सभी बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया।
पुलिस टीम ने पिछले दो महीनों की कड़ी निगरानी और तकनीकी ट्रेसिंग के माध्यम से करीब ₹58,25,300 मूल्य के विभिन्न कंपनियों के 211 मोबाइल फोन ट्रैक कर रिकवर किए हैं। इन मोबाइलों को खोजने में भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मुख्य भूमिका रही, पीड़ितों ने अपने खोए हुए फोन की शिकायत दर्ज कराई थी।

यदि आपका मोबाइल फोन कभी गुम या चोरी हो जाता है, तो CEIR पोर्टल पर दर्ज करें शिकायत: सबसे पहले CEIR आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं अथवा UP Police CCOPS ऐप के माध्यम से लॉगिन करें।विवरण भरें: वहां अपने फोन का IMEI नंबर, मॉडल, और फोन कब/कहाँ खोया, इसकी पूरी जानकारी दर्ज करें शिकायत दर्ज होते ही डेटा सीधे संबंधित थाने और सर्विलांस सेल के पास चला जाता है, जिससे फोन का दुरुपयोग रुक जाता है और उसकी रिकवरी आसान हो जाती है।
































