संवाददाता /नई दिल्ली : विश्व योग दिवस (21जून) के अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत वर्ष में मानव उत्थान सेवा समिति की विभिन्न शाखाओं में योगाभ्यास का आयोजन किया गया।
इसी सन्दर्भ में समिति द्वारा श्री हंस सत्संग भवन, पंजाबी बाग, नई दिल्ली में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 500 युवकों ने भाग लिया। योग शिविर में सुप्रसिद्ध समाज सेवी सुयश जी महाराज के सानिध्य में अन्तर्राष्ट्रीय योगाचार्य योगी अजय राणा ने प्राणायाम, व आसनों में भद्रासन, भुजंगासन, ताड़ासन, वज्रासन आदि का योगाभ्यास कराया।
इस अवसर पर सुयश जी महाराज ने उपस्थित साधकों को योग के प्रति प्रेरणा देते हुए कहा कि योग आध्यात्मिक विकास के लिए बहुत लाभकारी है तथा योग से शरीर ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है। शिविर में सुयश जी महाराज व योगी अजय राणा जी का संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।
































