मंगलवार को आनंद विहार से गोरखपुर के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

0
709

संवाददाता/नई दिल्ली : यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। सोमवार को यह गोरखपुर से जबकि मंगलवार को दिल्ली के आनंद विहार से रवाना होगी।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 05045 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल रेलगाड़ी 30 अक्टूबर को गोरखपुर से सायं तीन बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 05046 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर स्पेशल रेलगाड़ी 31 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से प्रातः 07.40 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 10.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वातानुकूलित शयनयान श्रेणी, कुर्सीयान एवं सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में खलीलाबाद, बस्ती, गोंड़ा, सीतापुर छावनी, बरेली, मुरादाबाद तथा गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here