तृतीय विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर किया जागरूक

0
759

संवाददाता/कुशीनगर| तृतीय विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आदरणीय जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज सभी प्रकार के वाहनों में शरद ऋतु को ध्यान में रखते हुए रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया गया आज सुबह से ही जनपद के विभिन्न स्थानों पर जैसे सुभाष चौक नेशनल हाईवे कसारा चौराहा रविंद्र नगर धूस सपा एयरपोर्ट रोड कुबेरस्थान दुदही मार्ग जटा बाजार इत्यादि स्थानों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया गया|

अभियान के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पुराने टेंपो डिलीवरी मैन ट्रक तथा यात्री वाहनों को फोकस किया गया| सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत परिवहन विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है पता उनके साथ और सहयोग की अपेक्षा कर रहा है| इस सड़क को सुरक्षित तथा यातायात को सुगम बनाने में परिवहन विभाग की मदद करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here