संवाददाता/समऊर बाजार। ब्लॉक तमकुहीराज के ग्राम बिहार खुर्द समऊर बाजार में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज दिनांक 30 अप्रैल को प्रातः कालीन कलश यात्रा के साथ किया गया। इस कलश यात्रा का शुभारम्भ भाजपा के वरिष्ठ नेता और दर्जा प्राप्त मंत्री जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा ने फीता काटकर और झंडी दिखाकर किया। यह यात्रा बिहार खुर्द समऊर बाजार में कन्हैया मिश्रा जी के निवास स्थान से प्रारम्भ होकर सेवरही के शिवा घाट पर जल भरने का कार्य सम्पन्न हुआ। शिवा घाट पर विधि विधान और मन्त्रोंच्चारण के साथ अयोध्या धाम से आये आचार्यों के द्वारा किया गया। धर्म परायण होना और धर्म को जीवन में आत्म सात करना मानव जीवन का मुख्य उदेश्य होता है। जीवन में जाने-अनजाने में मनुष्य से अनेक गलतियां होती रहती है, इसका पाप न लगे, पुण्य इतना ज्यादा हो जाए कि पाप उसमे धूल जाए।
मनुष्य जो भी कम करता है उसका यही लक्ष्य होता है कि उसके जीवन में सभी कर्मों का फल सुख शांति देने वाला हो। इसी उदेश्य से व्यक्ति जीवन में अनेक धार्मिक कार्यक्रम अथवा यज्ञ हवन, व्रत, तीर्थ, उपवास आदि कर्म करते रहता है। सत्कर्म और सत्संग की प्राप्ति से जीवन में सुख-शांति और पुण्य ज्यादा से ज्यादा मिले यह प्रत्येक मानव कोसिस करता है। कल से सायं कालीन संगीतमय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन सायं 5 बजे से हरि इच्छा तक किया जायेगा। यह कथा 1 मई से प्रारम्भ होकर 8 मई को महाप्रसाद के साथ सम्पन्न किया जायेगा. कथा व्यास अयोध्या धाम से पधारे श्री राजकुमार मिश्र भृगु जी अपने श्रीमुख से भक्त समुदाय को कथा का रसपान कराएँगे।

ऐसा माना जाता है कि लगातार 7 दिन तक तन्मयता पूर्वक कथा का रसपान करने से मानव का कल्याण होता है। यह शास्त्रों में प्रमाण है कि जिन्होंने भी पूरे भाव और प्रेम पूर्वक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया है उनका कल्याण निश्चित ही हुआ है। इसी क्रम में समऊर बाजार में कन्हैया मिश्रा जी के निवास स्थान पर कल 1 मई से कथा का शुभारंभ हो रहा है जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्त लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है। और ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र में कहीं भी धार्मिक आयोजन होता है, अथवा कथा होता है, तो उसमें हजारों की संख्या में लोग बैठकर भाव भक्तिपूर्ण वातावरण में कथा का रसपान करते हैं क्योंकि जीवन का यही सार है।

धार्मिक होना, आध्यात्मिक होना मनुष्य के जीवन का एक लक्ष्य होता है। पुण्य अर्जित करने का सबसे अच्छा स्रोत है धर्म कर्म करना। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती सत्यवती देवी एवं श्री कन्हैया मिश्रा जी है। यह श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कन्हैया मिश्रा के पौत्र शिवांश और आयांश के यज्ञ पवित संस्कार अर्थात जनेऊ संस्कार के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। आपको बताते चले कि यह जनेऊ संस्कार 9 मई को मन्त्रोंच्चारण व पूरे विधि-विधान के साथ किया जायेग।

यात्रा के दौरान अर्जुन मिश्रा, अभय मिश्रा, विनय कुमार मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र शर्मा और शत्रुघन यादव सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने यात्रा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

































