संवाददाता/नई दिल्ली : आयकर विभाग ने 1,000 करोड़ रुपये के बेनामी जमीन सौदों तथा कर अपवंचना मामले की जांच के सिलसिले में राजद प्रमुख लालू यादव के परिवार के सदस्यों की कुछ अचल परिसंपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।
अधिकारियों ने कहा कि विभाग ने बेनामी लेनदेन कानून, 1988 के तहत अस्थायी आदेश के जरिये दो संपत्तियों-दिल्ली में एक मकान और एक जमीन की कुर्की की है।
































