
महाराज जी कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ है। उनका जो अभियान काला धन समाप्त करने का है, इस अभियान में हम देशवासी उनके साथ हैं तथा योग और आध्यात्म के प्रचार से भारत पुनः विश्वगुरू बनेगा।
श्री महाराज जी ने कहा कि जैसे वाईफाई (इंटरनेट) सब जगह है और उस सक कनेक्ट होने के लिए पासवर्ड की आवश्यकता होती है ऐसे ही प्रभु सर्वव्यापक है, परंतु उससे जुड़ने के लिए हमें सदगुरु से भगवान के नाम का पासवर्ड चाहिए।
महाराज जी ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ज़ोर देते हुए कहा कि आज हमलोग प्रदूषण से पीड़ित हैं। क्योंकि तीव्र आधुनिकीकरण, औद्योगिकीकरण और प्रकृति से दूरी के कारण वायुमण्डल में अत्यधिक कार्बन उत्सर्जन हो रहा है। इसके लिए पुनः प्रकृति की शरण में जाना होगा प्राकृतिक स्रोतों का संरक्षण और संवर्द्धन करना होगा। हर खुशी के मौके पर हम स्वयं अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। प्रदुषण के प्रकोप से बचने के लिए सरकारों को इस प्रदूषण के निवारण के लिए त्वरित एवं तीव्र उपाय ढूंढ़ने होंगे और हम आपको इस कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना होगा इस अवसर पर , अजय टम्टा (कपड़ा मंत्री), श्याम जाजू ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा) ने भी सद्भावना की आवश्यकता के उपर अपने मार्मिक विचार रखे और साथ ही उन्होंने महाराज जी के द्वारा किए जा रहे लोकहित के अथक प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की
सम्मेलन में आए सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पूर्व कबीना मंत्री अमृता रावत जी के अलावा अन्य विद्वान वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। मंच का संचालन महात्मा हरिसंतोशानंद ने किया।

































