कर्नाटक संकट: संसद परिसर में सोनिया-राहुल का धरना

0
532

एजेंसी/नई दिल्ली। कर्नाटक के सियासी घमासान को लेकर कांग्रेस खुलकर विरोध पर उतर गई है।  एक-एक कर कांग्रेस से भाजपा में शामिल होते विधायकों के मुद्दे पर भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरोप लगा कर कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। कांग्रेस ने गुरुवार को संसद परिसर में धरना दिया। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी भी मौजूद हैं। पार्टी के कई आला नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त कर कर्नाटक सरकार गिराना चाहती है। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम कर्नाटक और गोवा के मुद्दे पर विरोध कर रहे हैं। बता दें कि कर्नाटक के कांग्रेस विधायकों के के बाद गोवा में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद इनके भाजपा में शामिल होने की खबरें लगातार आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here