रेल सेवा के प्रत्येक पक्ष को लगातार बेहतर बनाया जाना चाहिए : कोविंद

0
606

प्रेट्र/नई दिल्ली  :  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कहा कि रेल सेवा के प्रत्येक पक्ष को लगातार बेहतर बनाया जाना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी मुंबई में रेलवे के एक पुल पर हुई भगदड़ में 23 लोगों के मरने के कुछ दिन बाद आयी है। महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी में आज सुबह हवाई अड्डे का उद्घाटन करने वाले राष्ट्रपति ने विभिन्न मुद्दों…खुले में शौच, स्वच्छ भारत तथा रेल संजाल को बेहतर बनाये जाने की आवश्यता पर ट्वीट किया।
उन्होंने कहा, ‘‘रेल सेवा प्रत्येक मुंबईकरों के दैनन्दिन जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। रेल सेवा के प्रत्येक पक्ष में लगातार सुधार होना चाहिए।’’ कोविंद ने 29 सितंबर को मुंबई में भगदड़ की घटना के कुछ ही देर बाद एक शोक संदेश में इस हादसे पर शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जतायी थी। मुंबई के एल्फिस्टन रोड एवं परेल स्टेशनों के बीच एक संकरे पुल पर हुई भगदड़ में 23 मारे गये और 30 से अधिक लोग मारे गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here