जनपद के नोडल अधिकारी ने चिकित्सा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

0
579

संवाददाता/कुशीनगर 08मई| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड 19 हेतु जिले के नामित नोडल अधिकारी गौरव वर्मा विशेष सचिव वन विभाग द्वारा आज जनपद में आगमन पश्चात जिला अस्पताल, उदित नारायण इंटर मीडिएट कालेज पड़रौना स्थित क्वारन्टीन सेंटर व कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण कर में चिकित्सा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को सभी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अन्य व्यवस्था की जानकारी ली गई। उन्होंने नियुक्त प्रभारी अधिकारी से कहा कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय, व क्वारंटीन सेंटर के प्रभारियों व अधिकारियों को क्वारंटीन सेंटर में आवश्यक कपड़े, दैनिक इस्तेमाल का सामान, बच्चों के लिए दूध की बाॅटल, दवाईयां, बीमारी की स्थिति अन्य स्थितियों की जानकारी लेने के निर्देश दिए। साथ ही इन मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति का विशेष ध्यान रखने को कहा।
क्वारंटीन सेंटरों में लोगो को ले जाने से पहले कप, प्लेट, सैनीटाइजर, तौलिया, साबुन, साफ बिस्तर की व्यवस्था आदि की व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें। जिला अस्पताल के निरीक्षण दौरान उन्होंने की जा रही कोरोना जांच की प्रक्रिया को देख संतुष्ट दिखे तथा सभी व्यवस्थाओं सहित साफ सफाई पर विशेष जोर दिया गया ।

निरीक्षण उपरांत नोडल अधिकारी द्वारा सर्किट हाउस में सम्बंधित अधिकारियों से हाॅटस्पाट क्षेत्र की व्यवस्थाओं सहित क्वारंटीन सेंटरों में साफ-सफाई हेतु पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की व्यवस्था करने इसके साथ ही सम्बन्धित आश्रय स्थल पर सफाई के लिए जरूरी सामान बाल्टी, मग, पानी की सप्लाई आदि की सूची बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्वारंटीन सेंटर की भौतिक स्थिति के बारे में समुचित जानकारी दिये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित कर ले कि वहां पर क्वांरटीन सेंटर में पानी की टंकियों की सफाई, टैंकर आदि की व्यवस्था भी कर ली जाय|
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हाॅटस्पाट वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा क्षेत्र का निर्धारण कर हर घर का सैनीटाइजेशन कराये जाने, आवश्यक वस्तुओं जैसे राशन, दूध व दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति सहित हाॅटस्पाट वाले क्षेत्रों में राशन का वितरण घर तक करायें जाने की व्यवस्था कर दी गई है।
नोडल अधिकारी ने लेखपालों व हेल्थ से जुड़े वर्करों को हाॅटस्पाट क्षेत्रों में रहने वालों की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति, गर्भवती महिलाओं की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, बीमारी आदि के प्रति सतर्क रहने सम्बन्धी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के द्वारा यदि किसी प्रकार की सहायता के लिए फोन काॅल की जाती है, तो उनका फोन रिसीव कर तत्काल उन तक सहायता पहुंचायें। उन्होंने सम्बंधित को निर्देश दिया कि अधिकारी क्वारंटीन में रहने वालों के सम्पर्क में रहे और उन्हें वहां पर किसी तरह की परेशानी न होने पायें, इसका ध्यान रखे। हाॅटस्पाट क्षेत्रों को सील करते समय गूगल मैपिंग से उस एरिया को पूरा सर्च कर ले एवं कुल कितने घर हाॅटस्पाट के अंतर्गत आ रहे है। इसके बाद ही सिलिंग की कार्रवाई करें।
इस अवसर पर मुख्य विकासअधिकारी आनंद कुमार, उप जिलाधिकारी रामकेश यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्त सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here