PM मोदी के उपायों के कारण कोरोना प्रसार दूसरे स्टेज पर रूका: योगी

0
452

एजेंसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये निर्णयों और उपायों के कारण कोरोना वायरस का प्रसार दूसरे स्टेज पर रूक गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में अभी तक इसके संक्रमण के 300 से अधिक जो मामले आये हैं, उनमें से 168 मामले तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के हैं। योगी ने मंगलवार को राज्य के सभी जिलों के पत्रकारों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की गयी बातचीत में यह बात कही।

योगी ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में शासन, प्रशासन और आम जन की सहभागिता के साथ ही मीडिया का रोल बहुत अहम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक संक्रमित बीमारी है, जो पथ, मत, संप्रदाय, धर्म और मजहब नहीं देखती है। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी बिना किसी भेदभाव के एक साथ इसका मुकाबला करें।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा किए गए निर्णय व उपायों से देश में इस पर अब तक कंट्रोल (नियंत्रण)बनाया जा सका है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा समय पर उठाए गए कदमों के कारण ही देश में कोरोना सेकंड स्टेज पर रूक गया है।’’ आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश स्तर पर भी कई प्रयास किए गए हैं जिसके सार्थक परिणाम आने लगे थे। हालांकि तबलीगी जमात के कारण अचानक कुछ परिस्थितियां बदली हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘अब तक प्रदेश में 314 मामले हैं जिनमें 168 मामले जमातियों के हैं। जमातियों ने चिंता को बढ़ा दिया है। इसके बाद भी स्थिति हमारे नियंत्रण में है।’’ मुख्यमंत्री ने इस वायरस के संक्रमण की रोकथाम में मीडिया का सहयोग भी मांगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here