संवाददाता/रोहड़ू, (हि०प्र०) : मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान और श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से रोहड़ू,हिमांचल प्रदेश में 7 दिवसीय महा शिवपुराण कथा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है | 14 से 20 जुलाई तक चलने वाले कथा को देश-विदेश से आध्यात्म ज्ञान का प्रचार-प्रसार करते हुए साध्वी हरीशा बाई जी अपने ज्ञान-विज्ञान से ओत-प्रोत मार्मिक ओजस्वी विचारों से समस्त भक्त-समुदाय को लाभान्वित करेंगें| प्रत्येक दिन कथा का समय दोपहर 3 से 6बजे तक है| साथ में सहयोगी साध्वी नमिता बाई भजन और सत्संग ज्ञान अमृत की धारा में भक्तों को गोता लगवाएंगे|
दिन-रात रुक-रुक कर हो रहे बारिस के बावजूद भी कार्यकर्ता कथा वास्ते पण्डाल और सभी तैयारियां बहुत उत्साह के साथ करने में जुटे हुए है| आसपास के लोगों में बहुत उत्साह दिख रहा है| कल प्रातः 8 बजे से रोहड़ू शहर में कलश यात्रा भी निकाली जाएगी जो शिवमंदिर समाला से प्रारम्भ होकर पूरे रोहड़ू शहर से होते हुए कथा स्थल पर समापन होगा| कथा में आये हुए सभी भक्त समुदाय के लिए भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गयी है|
कथा का सुभारम्भ दिल्ली से पधारे हुए श्री हंस भजन मण्डली के सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार श्री बालकिशोर व उनके साथियों द्वारा सुमधुर भजनों से किया जायेगा |

































Patory samastipur bihar 848504