वायुसेना अधिकारी को हिरासत में लेना जल्दबाजी नहीं : निर्मला सीतारमण

0
707

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि जासूसी के संदेह में पकड़े गए भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी को निगरानी के आधार पर हिरासत में लिया गया और कोई कार्रवाई जल्दबाजी में नहीं की गई। यहां वायुसेना मुख्यालय में तैनात एक ग्रुप कैप्टन को सेना ने जासूसी और संवेदनशील दस्तावेजों तक पहुंच हासिल करने की संभावित कोशिश में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि सीतारमण को पहले ही अधिकारी के खिलाफ की गई कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है। इस मामले के बारे में पूछे जाने पर रक्षा मंत्री ने बताया कि उसे हिरासत में लेने के पर्याप्त कारण थे। सूत्रों ने कल बताया था कि इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं वह ‘हनी ट्रैप’ (मोहपाश) का तो शिकार नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here