संवाददाता/कुशीनगर, 4 जून| जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) रश्मि मिश्रा ने बताया कि उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0, के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए टेलरिंग शाॅप योजना चलाई गयी है। सिलाई कढाई में निपुण अनुसूचित जाति के गरीब युवक-युवती टेलरिंग शाॅप खोलने के ईच्छुक है तो उ0 प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निमग लि, कुशीनगर द्वारा उन्हे रू0 20000.00 (रू0 बीस हजार मात्र) की मदद दी जायेंगी। जिसमे रू0 10000.00 (रू0 दस हजार मात्र) का अनुदान रहेगा। तथा शेष रू0 10000.00 (रू0 दस हजार मात्र) ब्याज मुक्त ऋण रहेगा जिसे लाभार्थी द्वारा तीन साल में जमा करना होगा।
उन्होने बताया कि पारिवारिक लाभ योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं व राज्य आजीविका मिशन के माध्यम से संचालित स्वंय सहायता समूहों में पात्र अनुसूचित जाति की महिलाओं और कौशल विकास की ओर से सिलाई-कढ़ाई टेªड में प्रशिक्षित युवक-युवतियों को प्राथमिकता दी जायेगी। पूर्व में निगम की किसी भी योजना से लाभान्वित व्यक्ति पात्र नही होगे। ग्रमीण क्षेत्रों के इच्छुक एंव पात्र व्यक्ति विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी, (समाज कल्याण) के यहाॅ टेलरिंग शाॅप खोलन के लिए आवेदन दे सकते है। शहरी क्षेत्र के युवक-युवतियाॅ विकास भवन कुशीनगर में विभाग के कार्यालय, कमरा सं0 15 में आवेदन जमा कर सकते है। आवेदन के साथ जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैक पासबुक की छायाप्रति अवश्य जमा करे।

































