विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय पुरष और महिला टीमें जीती

0
870

खांती मानसिस्क ,रूस/ प्रेट्र  :  भारत की पुरष और महिला टीमों ने यहां विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप में कम रैंकिंग वाले मिस्र को हराया।

भारतीय पुरष टीम ने हालांकि सभी चार बोर्ड में बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ी होने के बावजूद 1 . 5 अंक गंवाए लेकिन टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज करने में सफल रही जिससे उसके संभावित नौ में से छह अंक हो गए हैं। ग्रैंडमास्टर बी अधिबान ने फावदी अधहम को हराया जबकि विदित गुजराती, मुरली कातर्किेयन और परिमार्जन नेगी ने क््रमश: हेशाम अब्दलरहमान, अब्देलनबी इमेद और फराहत अली से ड्रा खेले।

इस बीच रूस ने नार्वे को 3-1 से हराकर नौ अंक के साथ एकल बढ़त बना ली है। महिला चैम्पियनशिप में ग्रैंडमास्टर डी हरिका को वफा श्रूक के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन तानिया सचदेव, इशा करावदे और एस विजयलक्ष्मी ने बाकी तीन बाजियां जीतकर भारत को 3-1 से जीत दिला दी। इस जीत के बाद भारतीय टीम सात अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। रूस और उक्रेन के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here