कांग्रेस कोविड-19 पर ‘तुच्छ राजनीति’ और लोगों को ‘गुमराह’ कर रही है : अमित शाह

0
1016

एजेंसी/नई दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी कोरोना वायरस के मुद्दे पर ‘तुच्छ राजनीति’ कर रही है और उसे लोगों को ‘गुमराह’ करने की बजाए देशहित में सोचना चाहिए।

शाह की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई जब कुछ ही घंटे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर देशव्ययापी लॉकडाउन को बिना योजना बनाए लागू करने का आरोप लगाया और कहा कि इससे लाखों लोगों को परेशानी हुई है।

गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रयासों की घरेलू और वैश्विक स्तर पर प्रशंसा हो रही है। 130 करोड़ भारतीय कोविड-19 को परास्त करने में एकजुट हैं।’’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here