कोरोना : तमकुहीराज के दो गांवों में स्वास्थ्य विभाग टीम ने बाहर से आये लोगों का किया स्वास्थ्य जाँच

0
878

संवाददाता/समउर बाजार,30 मार्च| पूरी दुनिया में कोरोना(कोविड-19) एक वैश्विक महामारी बन चुका है| जिसको लेकर 22 मार्च से पुरे भारत में 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया गया है| पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से अपील किया है कि सभी लोग अपनी यात्रा को रोक दे और 14 अप्रैल तक जो जहां है वही रहे|

प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आज पूरा भारत एक साथ मिलकर इस महामारी से निपटने के लिए खड़ा है| बाहरी कई देशों ने इसे हल्के में लिया वह आज पूरी तरह से भुगत रहे है| आज इस महामारी से निपटने में असमर्थ है और उनके पास प्रयाप्त संशाधन भी नहीं है| भारत में समय से सभी लोग जागरूक हो गए लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग लापरवाही करके अन्य प्रदेशों से घर आने लगे है| जिसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ सकता है| ब्लाक तमकुहीराज के दो गांवों में स्वास्थ्य विभाग टीम ने बाहर से आये लोगों का स्वास्थ्य जाँच किया |

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा तमकुहीराज के ग्राम सभा नारायणपुर में कुछ लड़के बाहर दिल्ली, बिहार, लखनऊ से आये है। जिनकी सूचना सीएमओ कुशीनगर को दी गई| जिसके क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक द्वारा डॉक्टर की टीम बनाकर गाँव मे भेजा गया| नारायणपुर गाँव के आशा संघकर्मी भी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रही| इसी दौरान उन लड़कों से बात कर पूरी जानकारी दी गई व 15 दिन तक सेल्फ आइसोलेट करने का निर्देश दिया गया| उनका पूरा ध्यान रखा जा रही है। युवा नेता संदीप तिवारी ने अपने गांव नारायणपुर की समस्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग टीम को दिया और जागरूकता के प्रति आश्वस्त किया|  

ग्राम सभा बिहार खुर्द (समऊर बाजार) में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ ग्राम प्रधानपति सत्यानंद मिश्र ने बाहर (दिल्ली, बिहार, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात आदि जगहों) से आये हुए 22 लोगो की मेडिकल जांच करवाया। उन्हें सेल्फ आइसोलेट करने का निर्देश भी दिया गया| सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करे| घर में ही रहे और सुरक्षित रहे क्योकि इस महामारी का अभी तक कोई इलाज नहीं है| मात्र एक सावधानी और जागरूकता से इसको रोका जा सकता है| गांव वालो से अपील की गयी कि आस-पास में बाहर से आये लोगों की जानकारी यथाशीघ्र प्रशासन को दें और जागरूकता हेतु उचित सलाह भी लोगो को दिया गया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here