सतपाल महाराज ने की कर्नाटक के राज्यपाल से भेंट, संस्कृति व पर्यटन पर हुई चर्चा

0
762

संवाददाता/बंगलूरू। उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच पर्यटन एवं संस्कृति के आदान-प्रदान को लेकर आज उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, वर्षा जल संग्रह, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बंगलूरू स्थित राजभवन में कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला से शिष्टाचार भेंट की।
उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, वर्षा जल संग्रह, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बताया कि देश में राज्यों के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारा बढ़ाने के साथ साथ एक दूसरे की संस्कृति को समझने और उसके आदान-प्रदान के लिए प्रधानमंत्री मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की जो परिकल्पना की है, उसी सोच को दृष्टिगत रखते हुए कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला से उनकी यह मुलाकात है। श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड और कर्नाटक चूंकि एक भारत, श्रेष्ठ भारत योजना के तहत एक दूसरे के सहयोगी हैं। इसलिए परस्पर शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किस प्रकार से दोनों को मिलकर कार्य करना है। यही राज्यपाल श्री वजुभाई वाला से चर्चा का मूल विषय रहा।
श्री सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तराखण्ड और कर्नाटक के बीच संस्कृति और शिक्षा के आदान प्रदान के तहत पूर्व में हमारे यहाँ से सांस्कृतिक ग्रुप वहाँ जाकर अपनी प्रस्तुति भी दे चुके हैं। जबकि कर्नाटक के स्कूली बच्चे भी उत्तराखंड आकर यहाँ की शिक्षा व संस्कृति से रूबरू हो चुके हैं। उन्होने कहा कि एक दूसरे की शिक्षा, संस्कार व संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए दोनों राज्य भविष्य में एक बड़े आयोजन की रूपरेखा पर भी विचार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here