संवाददाता/सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के बागडोगरा थानांतर्गत विवेकानंदपल्ली के रहने वाली एक युवती के साथ कथित रूप से लव जिहाद का शिकार हुई है। आरोप है कि मोहमद समीर नामक युवक के साथ युवती के साथ चार सालो तक प्रेम-प्रसंग चला। इसके बाद दोनों ने बागडोगरा के विवेकानंदपल्ली में भाड़े का मकान लिया और वही शादी करने रहने लगे। शादी हिन्दू रीतिरिवाज के साथ कि गई। युवती का कहना है उसे काफी दबाव दिया, लेकिन उसके पति ने शादी रजिस्टर्ड नही करायी। मोहम्मद समीर ने सामाजिक रूप से मस्जिद में शादी करने को कही थी पर वह भी नही की। एक अप्रैल को शादी करने के बाद आरोपी युवक एक माह बाद उसे छोड़कर अचानक गायब हो गया। लड़के के परिवार वालो से संपर्क साधा गया तो वे सभी भड़क उठे। यहाँ तक कि मोहमद समीर के पिता ने युवती से दूसरे अच्छे लड़के देखकर दोबारा शादी करने की सुझाव तक दे डाला। युवती न्याय के लिए दर दर भटक रही है। कभी थाने में शिकायत लेकर पहुँचती है तो कभी सामाजिक संगठन के पास न्याय के लिए गुहार लगा रही है।
बताया जाता है कि लड़की की एक सौतेला मां, एक भाई है। मुस्लिम युवक से शादी करने के कारण सौतेली माँ भी युवती को साथ नही दे रहे है। माता-पिता गुजर चुके है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागडोगरा विवेकानंदपल्ली के आईसा साह पिता स्वर्गीय शिव शंकर साह की सुपुत्री के साथ स्थानीय मोहम्मद समीर नामक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर उसे हिन्दू रीतिरिवाज के साथ शादी किया। उसके बाद युवक ने एक किराये का मकान लेकर लड़की को रखा। एक महीने नही बिता आखिर युवक ने पीड़िता को छोड़कर चला गया। मोहम्मद समीर का राह देखते देखते आईसा साह थक चुकी है। न कोई फ़ोन करता है, न कोई संपर्क हैं।
पीड़ित युवती आईसा ने कहा कि महीनों गुजर गए समीर का कोई अता पता नही, मोबाइल बंद है। उसने आरोप लगाया कि परिवार वाले सभी जानते है, उन्होंने ही उसके पति मोहमद समीर को दूसरे स्थान पर भेज दिया। इसकी शिकायत पीड़ित युवती आईसा साह ने बागडोगरा थाना में बिस जून को लिखित शिकायत की है। एक माह के बाद पुलिस से कोई कार्यवाही नही होने पर निराश युवती न्याय के लिए गुहार लगा रही है। पीड़ित युवती मकान का किराया नही दे पा रही है। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम कर किसी तरह रोजी रोटी चला रही है। युवती पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। दूसरी ओर इस मामले में जब बागडोगरा थाना में बात की गई तो कहा गया है कि एफआईआर दर्ज कर मालमे की जांच की जा रही है।
































