गुजरात में दो गांवों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया

0
559

   एजेंसी/जामनगर। गुजरात के जामनगर और डांग जिलों में एक-एक गांव ने अपना विरोध प्रदर्शित करने के लिए मंगलवार को लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया। एक स्थानीय नेता गोविंदभाई कनानी ने दावा किया कि जामनगर जिले के भांगोर गांव में कोई भी वोट डालने नहीं आया क्योंकि 3,444 मतदाता ‘‘कृषि बीमा’’ नहीं दिए जाने और जमीन के माप में विसंगतियों को लेकर परेशान थे, जिसके कारण उन्होंने चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की।

              अधिकारियों ने बताया कि वोट डालने की कई दफा अपील करने के बावजूद गांव वाले बहिष्कार पर अड़े रहे। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस मुरली कृष्ण ने बताया कि डांग जिले में दावदहाद गांव के लोगों ने भी चुनाव का बहिष्कार किया।
              डांग जिलाधिकारी एन के दामोर ने बताया कि गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया क्योंकि वे अपने गांव में फौरन सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। वहीं, कच्छ जिले के रापर तालकुा स्थित नंदा गांव में सिर्फ एक वोट पड़ा। उप जिला चुनाव अधिकारी बीएम प्रजापति ने बताया कि इसका कारण पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here