संवाददाता/कुशीनगर : जनपद में आये नवागत एडीएम विंध्यवासनी राय ने आज कलेक्ट्रेट स्थित समस्त कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर संबंधित पटल सहायक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
श्री राय द्वारा सर्व प्रथम सूचना विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें उपस्थित कर्मचारियों द्वारा कार्यशैली के संबंध में पूछ ताछ की गई तत्पश्चात उन्होंने भूमि सुधार कार्यालय, व शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया गया जिसमें आईजीआरएस,ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी लेने पश्चात संबंधित पटल शहायक को प्रत्येक दिन शिकायतों का अवलोकन करने के साथ ही निस्तारित किये गए मामलों के गुणवत्ता पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया गया, इसी प्रकार उन्होंने संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय पहुंच कर वहां टूटी हुई कुर्सियों को बदलने का निर्देश दिया गया । तत्पश्चात संयुक्त कार्यालय, जिलापूर्ति कार्यालय, नजारत, एडीएम कोर्ट, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, कार्यालय सीलिंग अनुभाग, मीटिंग हाल, आपदा कार्यालय सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, इन आई सी व निर्वाचन कार्यालय/ कंट्रोल रूम ,शस्त्र अनुभाग, भू लेख,तथा संग्रह कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया ।
इस दौरान उन्होंने नाजिर राजीव कुमार गुप्त को टूटे हुये फर्स / कुर्सियों को सही कराने का निर्देश दिया गया तथा समस्त पटल सहायक को संपादित किये जा रहे कार्यों को सुदृढ़ एवं पारदर्शिता के साथ करने के साथ ही समयबद्धता पर भी जोर दिया गया ।
इस अवसर पर अशोक लाल श्रीवास्तव, संतोष, राजीव कुमार गुप्त, अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

































