बादली में पत्रकारों और लोक कलाकारों का भव्य स्वागत

0
804
संवाददाता/बादली,हरियाणा : बादली गांव के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में हरियाणवी लोक कलाकार और पत्रकारों को प्रकृति भगत फाउंडेशन और टॉप म्यूजिक कंपनी के द्वारा सम्मानित किया गया इस सम्मान समारोह का आयोजन मनजीत बादलिया देवराज और राकेश मास्टर द्वारा बादली के अंबेडकर भवन में किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुनबा धर्मे का के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जोगेंद्र कुंडू मशहूर हरियाणवी लेखक और डायरेक्टर संदीप सिंह महेंद्र का ध्यान रहे इस अवसर पर जोगिंद्र कुंडू ने अपने दर्शकों को भी अपील की की हरियाणा की संस्कृति और सभ्यता विश्व में अनूठी है और इस सभ्यता और संस्कृति को बचाने का प्रचार प्रसार हरियाणा और हरियाणा के कलाकार कर रहे हैं|
           हरियाणा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है| हरियाणा की बेटियां भी किसी की क्षेत्र में पीछे नहीं है| जोगिंदर कुंडू ने कहा कि हरियाणवी कलाकार अपनी प्रतिभा का लोहा बॉलीवुड में भी बनवा रहे हैं इस अवसर पर डायरेक्टर संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को हम गीतों और फिल्मों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं जो कि बड़े शालीनता से चल रही है पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए महेंद्र कादयान ने कहा कि हरियाणा में जो पड़ता भरे गीत चल रहे हैं उनसे हम हमें खेद है और उन्हें दूर करना चाहिए|
            इस अवसर पर समाचार निर्देश के मुख्य संपादक मुकेश कुमार गूगल और कॉमेडियन और एक्टर जोगेंद्र कुंडू ने राष्ट्रीय प्रसार के मुख्य संपादक पवन यादव, धुरन्धर टाइम्स के मुख्य संपादक डी.डी. चौहान, पत्रकार रमेश राठी, सोम प्रकाश, कपिल शर्मा, मनोज कौशिक, महावीर गुलिया, व अनेक पत्रकार साथियों को समृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया|
             टॉप म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर देवराज दिल्ली वाले उपस्थित रहे।  कलाकारों में अजय जोशी ,क्रीड़ा भारती संस्था के सह सचिव मनोज नांगलोई, सोमबीर गुलिया,मोनू यादव, मौजूद रहे । लोक कलाकार रामेश्वर, जयसिंह रोहिल्ला, अजीत मास्टर, योगपाल मास्टर, दाने,राजू को सम्मानित किया गया। हरियाणवी कल्चर को लेकर काफी मंथन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here