गोरखालैंड की मांग में धरना देगी जन आंदोलन पार्टी (जाप), नये सिरे से आंदोलन के संकेत

0
511

वेबवार्ता/कालिम्पोंग : गोरखालैंड आंदोलन को लेकर तीन महीने से अधिक समय तक आंदोलन व बंद की आग में जल रहे पहाड़ के स्वाभाविक छन्द में लौटने के बीच पहाड़ की प्रमुख राजनीतिक पार्टी जन आंदोलन पार्टी (जाप) ने नए सिरे से गोरखालैंड आंदोलन का संकेत देते हुए अलग राज्य की मांग में धरना देने का ऐलान किया है।

पार्टी अध्यक्ष हर्का बहादुर छेत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दो अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन कालिम्पोंग में अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे लोग चाहते थे कि पहाड़ पर बंद समाप्त हो और लोगों की जिंदगी सामान्य हो। यही कारण है कि केंद्र सरकार द्वारा पहाड़ की समस्या को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित किए जाने के आश्वासन के बाद बंद समाप्त हो गया, गोरखालैंड आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। उनकी पार्टी गोर्खालैंड की मांग में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन चलाती रहेगी। छेत्री ने बताया कि उनकी पार्टी अहिंसक धरना में शामिल होगी। कालिम्पोंग के मेला ग्राउंड में धरना मंच से अलग गोरखालैंड की आवाज बुलंद की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here