सांसद व मुख्य सचेतक धर्मेन्द्र यादव ने जिलाधिकारी बदायूँ को पत्र लिखा

0
88
विनय कुमार राना/बदायूं| समाजवादी पार्टी के सांसद व मुख्य सचेतक धर्मेन्द्र यादव ने जिलाधिकारी बदायूँ को एक पत्र लिखा जिसमे उन्होंने कहा कि बदायूँ की साहित्यिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक धरोहर को संजोने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मेरे प्रयासों से जनपद बदायूँ में एक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक उस ऑडिटोरियम को किसी भी सांस्कृतिक, सामाजिक तथा साहित्यिक कार्य के लिये आवंटित नही किया गया है, जबकि सत्ताधारी राजनीतिक पार्टी के हितों के लिये यह ऑडिटोरियम कई बार उपयोग में लाया जा चुका है।
बदायूँ की कई साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं ने मुझे इस बात से अवगत कराया है। आपसे अपेक्षा है कि अपेक्षा है कि इस ऑडिटोरियम को सामाजिक,सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिये, जो कि इसका मुख्य उद्देश्य है, आवंटित करने का कष्ट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here