द्वारका जेलबेल सेल के हत्थे चढ़ा झपटमारी के मामले में फरार चल रहा बदमाश, 35 मामले है दर्ज़

0
193

सुनील बाल्यान/नई दिल्ली| द्वारका ज़िले की जेलबेल सेल ने झपटमारी के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को द्वारका सेक्टर 3 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम रोहित पाल उर्फ़ मेंटल है जो उत्तम नगर के विश्वास पार्क का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही संगीन धाराओं में 35 मामले दर्ज़ है। आरोपी के खिलाफ साल 2017 में द्वारका नार्थ थाने में एक झपटमारी करने का मामला दर्ज़ हुआ था जिसके चलते यह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।

द्वारका कोर्ट के जज संकल्प कपूर द्वारा इसे पिछले साल भगौड़ा भी घोषित किया गया था। द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त बदमाश द्वारका सेक्टर 3 में किसिस से मिलने आने वाला है। इसे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल एसीपी के राम अवतार और इंस्पेक्टर मंजीत की देखरेख में एएसआई हंस कुमार, कांस्टेबल कुलवंत और अंकुर की टीम बनाई गई। पुलिस ने द्वारका सेक्टर 3 में ट्रैप लगाकर इस बदमाश को उस वकत गिरफ्तार किया जब यह यहाँ पर किसी से मिलने आया हुआ था। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here