सरकार बनी तो प्रदेश की बंद पड़ी 19 चीनी मिलें चालू होगीं: अमित शाह

0
567

कुशीनगर/ममता तिवारी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश की बंद पड़ी 19 चीनी मिलों को चालू करने का वायदा किया है। शनिवार को कुशीनगर जिले के पडरौना में उदित नारायाण स्नातकोत्तर महाद्यिालय के मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की सरकार ने केवल पड़रौना ही नहीं बल्कि पूर्वांचल की 19 चीनी मिलों को शुरू करने की कोशिश की। पर प्रदेश सरकार के असहयोग के कारण कोशिश आगे नहीं बढ़ सकी। भाजपा अध्यक्ष ने वायदा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर सभी चीनी मिलें चालू की जाएंगी। जिसमे केंद्र का बराबर का योगदान होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पड़रौना के भाजपा प्रत्याशी स्वामीप्रसाद मौर्य के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चीनी का कटोरा कहे जाने वाल पूर्वांचल के केन बेल्ट को सपा-बसपा की सरकारों ने तबाह कर दिया। आरोप लगाया कि सपा-बसपा के भू.-माफिया, चीनी मिलों की जमीनों को हथियाना चाहते हैं। पर सरकार बनने पर उनके मंसूबों पर पानी फेरने और माफियाओं को उल्टा लटकाने का कार्य भाजपा करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान, डिफर आदि बकाया सूद समेत देने का वायदा किया। सभा को भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, सांसद राजेश पांडेय, डा0 संगमं मिश्र ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here