संवाददाता/गोपेश्वर : पतंजलि योग समिति चमोली तथा भारत स्वाभियान ट्रस्ट के तत्वावधान में फरस्वाण फाट जनता इंटर कॉलेज हरमनी में औषधीय पादपों का रोपण किया गया।जानकारी देते हुए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मंडल प्रभारी विक्रम सिंह बत्र्वाल ने बताया कि हरमनी में स्कूली बच्चों, शिक्षकों व ग्रामीणों के सहयोग से 250 से अधिक औषधीय पादपों का रोपण किया गया तथा सभी ने इस पादपों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
बताया कि पतंजलि व भारत स्वाभिमान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चलाये जा रहे योग शिविरों के माध्यम से भी औषधीय पादपों का रोपण किया जा रहा है ताकि आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। पौधरोपण कार्यक्रम में प्रकाश गडिया, संदीप शाह, प्रधानाचार्य हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।






























