कार्यालय संवाददाता/कासगंज, 14जूलाई|
विश्वविख्यात, राष्ट्रीय संत तथा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा कासगंज उ.प्र के तत्वधान में सैलई रोड स्थित कासगंज आश्रम में 14 जुलाई को क्षेत्रीय प्रभारी महात्मा विलक्षणानंद के सानिध्य में गुरु पूजा के उपलक्ष्य में “आध्यात्मिक संत सम्मेलन” आयोजित किया गया, जिसमें प्रभारी महात्मा विलक्षणानंद ने कहा कि आत्मा के ज्ञान को जानने तथा परम पिता परमात्मा की शक्ति का अपने ह्रदय के अंदर अनुभूति करने का रास्ता खोजना होगा| जो ज्ञान भक्त ध्रुव को, मीरा बाई, सती सावित्री, भक्त हनुमान, तुलसीदास को था, वो आत्मा के ज्ञान को जानने का प्रयास करना चाहिए|

शास्त्रों में कहा है कि –
“नाना शास्त्र पठेंन लोके,नाना देवत पूजनम!
आत्म ज्ञान विना पार्थ सर्व कर्म निरर्थकम” !!
आत्मज्ञान भक्त के जीवन में गुरु की आज्ञा और पूजा तथा गुरु दरबार की सेवा करने से प्रकट होता है| मंचासीन महत्मा परममुक्तानंद ने कहा कि भक्त को गुरु के वचनों में विश्वास रखना चाहिए और गुरु के वचनों को अपने जीवन में उतारना ही गुरु की पूजा है!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (जिला चिकित्सालय अधीक्षक) डा.संजीव सक्सेना ने कहा कि- मैने महाराज जी की संस्था को बहुत ही नजदीक से देखा है और उनकी संस्था का जो ज्ञान है वो धर्म शास्त्रों के आधार पर आधारित है| संत-महात्माओं के विचार में उन सभी धार्मिक भावना रखने वाले महानुभावों से निवेदन करता हूं कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर मानव मात्र के अंदर धार्मिक भावना जागृत करे और आत्मा का ज्ञान जानकर संतो से अपने घर में बैठ कर प्रभु का भजन कर अपने मानव जीवन को सफल बनाएं!
साथ ही राष्ट्रीय युवा शक्ति के संस्थापक वरिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता डा प्रदीप रघुनंदन ने भी अपने विचार रखे और कहा कि- पूज्य महाराज जी का जो ज्ञान है वो जाति और धर्म से ऊपर है| वास्तव में यही मानव धर्म है| उनकी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति से मैं 20 वर्षों से जुड़ा हूँ| उनकी संस्था मानव समाज को प्रेम, शांति और सदभावना का पाठ पढाती है और जो सनातन धर्म का ज्ञान है वो शास्त्रोक्त है और सभी को ज्ञान लेना चाहिए, वास्तविकता को जानना चाहिए| तत्पश्चात मनोज शर्मा ग्राम प्रधान हिमायूंपुर ने कहा कि एक भक्त के जीवन में गुरु सर्वोच्च स्थान होता है और गुरु की आज्ञा में रहना चाहिए|
कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता डॉ. देवीशरण शर्मा, राम प्रसाद, डॉ. दुष्यंत शर्मा, शेखर सक्सेना, शिल्पी सक्सेना, घुंडी लाल मुनीम, डॉ. गंगा सिंह, मौहर सिंह सेठ, भगत जी, गिर्राज, मोंटू लाला, नेतराम डीलर, रामऔतार साहू, ओमश्री, कुंती बहन, राजवती, गुड्डो बहन सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे|































