नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने यंग इंडिया के दफ्तर को किया सील, कांग्रेस मुख्यालय के पास सख्त सुरक्षा

0
317

एजेंसी/दिल्ली| प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड कार्यालय की बिल्डिंग में मौजूद यंग इंडिया के दफ्तर को सील कर दिया है। इसके साथ ही कहा गया है कि एजेंसी की पूर्व अनुमति के बिना परिसर नहीं खोला जाए। इसके साथ ही कांग्रेस मुख्यालय के आसपास सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर दिए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से यह एक्शन राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछताछ के बाद उठाया गया है। पिछले दिनों नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले को लेकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी। दूसरी और जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली पुलिस का AICC मुख्यालय का रास्ता रोकना एक अपवाद के बजाय एक आदर्श बन गया है! उन्होंने ऐसा क्यों किया यह रहस्यमय है।  कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम और अन्य एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे हैं।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इससे पहले पंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले की जांच के तहत कांग्रेस के स्वामित्व वाले ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र के मुख्यालय सहित 12 स्थानों पर छापा मारा था। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन (निवारण) अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत छापे मारे जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाने के लिये अतिरिक्त सबूत एकत्र किए जा सकें कि धन का लेन-देन किसके बीच हुआ। संघीय एजेंसी के अधिकारियों ने मध्य दिल्ली में आईटीओ पर बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित ‘हेराल्ड हाउस’ कार्यालय पर भी छापा मारा।

ईडी की कार्रवाई को कांग्रेस लगातार प्रतिशोध की राजनीति बता रही है। जब मंगलवार को नेशनल हेराल्ड के दफ्तर में छापेमारी हुई थी तो कांग्रेस की ओर से इसका जबरदस्त तरीके से विरोध किया गया था। तब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा था कि हेराल्ड हाउस पर छापेमारी भारत के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर लगातार हो रहे हमले का हिस्सा है। हम उन सभी लोगों के खिलाफ की जा रही प्रतिशोध की राजनीति की कड़ी निंदा करते हैं, जो मोदी सरकार के खिलाफ बोलते हैं। आप हमें चुप नहीं करा सकते। हीं, रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि “रेड-राज” ही अब “राज-धर्म” है। दिल्ली दरबार की सत्ता के अहंकार की मदहोशी और पिट्ठू ED की नैशनल हेराल्ड पर की जा रही दुराग्रह से ग्रस्त कार्यवाही इसका सबूत है। पर वो भूल गये हैं – सत्य कभी पराजित नहीं होता। सत्यमेवः जयते।  साभार: प्रसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here