संवाददाता/कुशीनगर,18 अप्रैल| जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने जन सामान्य से अपेक्षा की है कि सामाजिक सुरक्षा योजनान्तर्गत संचालित वृद्वावस्था/किसान पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन योजना के अन्तर्गत आच्छादित होने वाले लाभार्थियों के खाते में धनराशि का अन्तरण लाभार्थियों के सीधे खातों में अग्रिम 02 माह का सम्बन्घित विभागों द्वारा किया जा चुका है। लॉक डाउन की अवधि में सभी लाभार्थियों के द्वारा बैको में जाकर धनराशि आहरित कर पाना व्यवहारिक रूप से सम्भव नही हो पा रहा है।
उन्होने बताया पोस्ट आफिस से ।Apps Aadhar enabled payment system के माध्यम से डाकिया द्वारा निम्नतम रू0 100.00 (रू0 एक सौ मात्र ) से लेकर अधिकतम रू0 10000.00 (रू0 दस हजार मात्र) की धनराशि का आहरण हेल्पलाइन/सेन्टर नम्बर 155299 पर काल करने पर पोस्ट मैन के माध्यम से यह सुविधा घर पर उपलब्ध करायी जायेगी। यह सुविधा सभी बैकों के खाता धारकों को उपलब्ध होगी, लेकिन उनका बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। तथा सामाजिक सुरक्षा योजनान्तर्गत संचालित वृद्वावस्था/किसान पेंशन, निराश्रि महिला पेंशन एवं दिव्यागजन पेंशन योजनान्तर्गत आच्छादित होने वाले लाभार्थी उपरोक्त प्रक्रिया का लाभ उठाना सुनिश्चित करे।
Home राज्य उत्तर प्रदेश वृद्वावस्था/किसान पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन योजना लाभार्थियों के सीधे...

































