कुशीनगर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान लॉक डाउन का पालन करने हेतु दिया सख्त निर्देश

0
683

संवाददाता/कुशीनगर,30 मार्च| जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के साथ आज 15 मिल रामपुर वार्डर पर भ्रमण के दौरान लॉक डाउन का पालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किये जाने हेतु सभी सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया, साथ ही उन्होंने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि सभी जनपदवासी अपने घर पर ही रहकर विशेषकर छोटे बच्चों, किशोर एवं वरिष्ठ नागरिकगण व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। जिलाधिकारी ने अपील किया है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से कोई भ्रम या अप्रमाणित खबर, पोस्ट, फ़ोटो शेयर न करें, जिससे कि जनपदवासियों में किसी प्रकार से भ्रम या भय एवं गलत जानकारी से नुकसान की स्थिति उत्पन्न न हो ।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से घबराए न, बल्कि आत्म संयम, दृढ़ शक्ति द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपाय (बार-बार साबुन से हाथ धुलना, अनावश्यक रूप से आंख, नाक व मुँह को न छूना आदि) को अपनाकर, स्वयं अपने परिवार, जनपद व देश को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here