15 जून तक यूपी के सड़को को गड्ढामुक्त करने में योगी सरकार विफल

0
564

संवाददाता/फाजिलनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ कहे जाने वाले गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जिले में अभी सड़को का हाल जस का तस है| सरकार के सभी वादे असफल दिख रहे है | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुर्सी संभालते ही वादों की लड़ी लगा दी| लेकिन जनता के सामने सरकार की सच्चाई आने लगी है|

फाजिलनगर विकास खण्ड की बलियवॉ से बनकटा बाजार तक सड़क की हकीकत योगी सरकार पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए है| समउर बाजार से पटहेरवा और समउर से तमकुहीराज रोड पर लोग अपने घरो से निकलने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर है| लेकिन सरकार इसकी सुध नहीं ले रही है|पिछली सरकार भी लोगो के साथ छलावा करती रही और यह सरकार भी अपने वादे से मुकर रही है|

15 जून तक यूपी के सड़को को गड्ढामुक्त करने में योगी सरकार विफल रही | सरकार के सभी वादे धरे के धरे रह गये है चाहे ओ बिना लाइसेंस का बूचड़खाना या गड्ढे भरे रोड | सरकार के सभी वादे विफल हो गये है| लोक निर्माण विभाग को इसकी सुध लेने कि फुर्सत ही नहीं है| अब बरसात के दिनों में रोड के किनारे बने लोगों के घरों में पानी भी भर जाता है लेकिन अभी लोक निर्माण विभाग सो रहा  है|बड़ी मुद्दत के बाड़ भाजपा सरकार को लोगों ने मौका दिया लेकिन कोई फायदा नहीं दिख रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here