कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विश्व चैंपियन सिंधू से भेंट कर बधाई दी

0
805

संवाददाता/नई दिल्ली। गोल्ड गर्ल पीवी सिंधु की आज प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज से भी भेंट हुई।
भारत को 42 साल बाद बैडमिंटन में पहला विश्व चैंपियन बनाने वाली दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधू से एक भेंट के दौरान आज नई दिल्ली में उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने उन्हें बधाई दी। श्री महाराज ने इस मौके पर कहा कि बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीत कर विश्व मे देश का नाम रोशन किया है। उन्होने आशा व्यक्त की कि आगे भी वह देश के लिए इसी प्रकर से खेलते हुए बैडमिंटन के खेल में देश का नाम ऊँचा करती रहेंगी।

महाराज ने कहा कि ‘‘सिंधू ने देश का गौरव बढ़ाया है, एक चैंपियन जो स्वर्ण पदक और ढेर सारा यश स्वदेश लेकर आयी है। पीवी सिंधू से मिलकर खुशी हुई। उन्हें बधाई और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिये शुभकामनाएं दी।’’

ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने स्विट्जरलैंड के बासेल में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर खिताब जीता। वह जब सोमवार को राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के साथ हवाई अड्डे पर पहुंची तो लोगों ने उन्हें घेर दिया।
व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद सिंधू ने सहनशीलता दिखायी। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी के चेहरे पर मुस्कान थी तथा उन्होंने हवाई अड्डे पर मौजूद समर्थकों और मीडिया को पूरी तवज्जो दी। सिंधू से एक साथ कई सवाल पूछे गये, उन्होंने कहा, ‘‘मैं वास्तव में खुश हूं। मुझे अपने देश पर बहुत गर्व है। इस जीत का लंबे समय से इंतजार था और मैं इससे बहुत खुश हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे आंसू निकल आये और भावनाएं मुझ पर हावी थी। यह मेरे लिये शानदार क्षण था। मेरे सभी प्रशंसकों का आभार। आपकी दुआओं से ही यह संभव हो पाया। मैं अपने कोच गोपी सर और किम (जी ह्यून) का आभार व्यक्त करना चाहूंगी। उन्होंने काफी प्रयास किये और मेरे खेल में कुछ बदलाव किये। ’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here