परिषदीय विद्द्यालयों में स्वेटर वितरण सम्बन्धी एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

0
736

संवाददाता/कुशीनगर| जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में परिषदीय विद्द्यालयों में स्वेटर वितरण सम्बन्धी एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि शत-प्रतिशत स्वेटर क्रय हेतु जेम पोर्टल पर उचित मूल्य पर गुडवत्तापूर्ण स्वेटर की उपलब्धता संतोषजनक आपूर्तिकर्ताओं द्वारा ही पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाय। उन्होंने इक्छुक आपूर्ति कर्ताओं को जेम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने हेतु निर्देशित किया साथ उन्होंने स्वेटर वितरण में पारदर्शिता पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिए, उन्होंने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने अपने छेत्र के परिषदीय विद्यालयों के प्रबंध समिति के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक कर इसका प्रचार-प्रसार कराने व वितरण हेतु निर्देशित करेंगे, जिलाधिकारी ने स्वेटर वितरण हेतु प्रवंध समिति को ही जिम्मेदार नामित करते हुए समय से वितरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि 01 से कक्षा 2 तक के वच्चों को S साइज, कक्षा 3 से 4 के लिए M. कक्षा 5 से 6 के लिए L और कक्षा 7 से 8 तक के वच्चों के लिये XL साइज का वितरण किया जाएगा , साथ ही उन्होंने कहा कि स्वेटर का रंग मैरून होना चाहिये ।
डॉ0 सिंह ने सभी जिम्मेदारों को आगाह किया कि इस कार्य मे किसी भी स्तर पर लापरवाही /हीला हवाली संज्ञान में आने पर संबंधित के विरुद्घ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रति दिन विद्द्यालयों का निरीक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, सीएमओ डा0 हरिचरण सिंह, जिला वेशिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here