गोपाल मल्लिक/ कोलकाता। सामाजिक संगठन अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन ने पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की तथा केंद्रीय बल तैनाती किए जाने की मांग की हैं । पश्चिम बंगाल के प्रदेश संयोजक रमेश चंद्र जायसवाल ने बताया पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की जिस तरीके से हत्या हो रही है यह पूरा देश जानता है और इस दौरान चुनाव निष्पक्ष हो पाना असंभव है क्योंकि जिस तरीके से पंचायत के चुनाव में तृणमूल पार्टी के कार्यकर्ता एवं उसकी सरकार का अलोकतांत्रिक रवैया रहा उसको देखने के बाद इंसान तो क्या ईश्वर ही भयभीत हो जाए । तृणमूल सरकार के इशारे पर तृणमूली गुंडे व राज्य पुलिस का जनता में भय एवं आतंक का माहौल बनाने में काफी योगदान रहा , ऐसी स्थिति में जनता का विश्वास राज्य पुलिस के ऊपर ना के बराबर है ऐसी स्थित में केंद्रीय बलों की तैनाती हर गांव चौराहों और गलियों में किया जाए जिससे जनता के बीच आतंक भय का माहौल जो व्याप्त है वह खत्म हो सके और निडर होकर मतदान कर सके। राज्य के दागी पुलिस अफसरों की तैनाती दूसरे राज्यों में किया जाए जिससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो सके ।






























