संवाददाता/मुरादनगर 20 मार्च
सतलोक आश्रम स्थित श्री हंस इंटरमीडिएट कालेज के मैदान में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित दोदिवसीय होली महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित भक्त समुदाय को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुविख्यातसमाजसेवी श्री सतपाल महाराज ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम और सद्भाव का पर्व है। यह पर्व परस्पर प्रेम,आपसी भाईचारा तथासदभावना का संदेश देता है तथा भक्त के जीवन मे जितनी भी कठिन से कठिन परीक्षा की घड़ी आए वह दृढ़ विश्वास के साथ सत्य पर अडिगरहने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि आज समाज में आतंक, अराजकता तथा अशांति दिनो दिन बढ़ती जा रही है। इससे बचने काआध्यात्मिक ज्ञान ही एक मात्र उपाय है| भगवान के प्रति श्रद्धा व भजन भक्ति से ही मनुष्य शांति को प्राप्त कर सकता है| श्री महाराज जी ने आगे कहा कि जिस तरह भक्त प्रहलाद के जीवन मे हिरण्यकश्यप ने नाना प्रकार की यातना दी फिर भी प्रहलादअपने भगवान के प्रति भक्ति में अडिग रहे। इसी प्रकार जो भक्त भक्ति मार्ग में निश्चयात्मक बुद्धि द्वारा सत्य के मार्ग पर चलता है तो उसकेजीवन में कठिन से कठिन परिस्थितियां भी सुगम परिस्थितियों में बदल जाती है| श्री महाराज जी ने कहा कि आपसी भेदभाव,वैमनस्यता तथा दुर्भावनाओ को हटाकर एकता, प्रेम, भाईचारा एव सदभावना स्थापित करना ही होली पर्व का सन्देश है।
मंच पर उपस्थित महाराज जी, माता अमृता जी व गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया| कार्यक्रम में देश–विदेश से पधारे संत–महात्माओ ने भी अपने विचार रखे |
































