केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद मुख्यालय स्थित बुद्वा पार्क में 183 करोड़ की परियोजनाओ का लोकापर्ण/शिलान्यास किया

0
713

संवाददाता/कुशीनगर,प्रदेश सरकार | केन्द्र सरकार लगातार विकास की ओर अग्रसर है किसानों, युवाओं, गरीबजनों के उत्थान, बिजली, पानी स्वास्थ्य, आवास, शौचालय सहित अनेकों योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अभुत पुर्व परिवर्तन लाने के उददेश्य से सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही है इसी क्रम में जनपद में 183 करोड़ की परियोजनाओ का लोकापर्ण/शिलान्यास किया गया।

उ0 प्र0 के उप मुख्य मन्त्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद मुख्यालय स्थित बुद्वा पार्क में सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम अन्तर्गत मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन दौरान उक्त बाते कही। मा0 उप मुख्य मन्त्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आगमन पर सांसद/विधायक/पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह/बुकलेट/माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित किसान समृद्वि निधि योजना के संबंध में किसानों के लिये वरदान साबित होने के साथ ही बताया कि यह योजना बहुत ही  उपयोगी साबित होगी। उन्होने कहा कि इस योजना अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष 75 हजार करोड़ रू0 व्यय किया जायेगा।

उन्होने पिछले दिनों पुलवामा में आंतकी हमले मे शहीद हुये सेना के जवानो के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुये कहा कि आतंकी हमलों को हम बर्दाश्त नही करेगे तथा देश के जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुये हमने कार्यवाही की जिससे आंतकियो के प्रशिक्षण केन्द्र को नेस्तनाबूद कर दिया। उन्होने कुम्भ मेले में मा0 प्रधान मन्त्री जी द्वारा सफाई कर्मचारियों को जो सम्मान दिया गया उसे भूरि भूरि प्रशंसा करते हुये किसानों, युवाओं, गरीब परिवारो हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएं आयुष्मान भारत के अन्तर्गत रू0 5 लाख तक का निःशुल्क ईलाज, प्रधान मन्त्री आवास योजना तथा सौभाग्य योजना के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में निःशुल्क बिजली कनेक्शन सहित अनेको जन कल्याणकारी योजनओं के माध्यम से आमजन मे परिवर्तन लाने का कार्य किया जा रहा है।  उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार मजदूर, गरीब, किसानों, युवाओं के जीवन मे उत्थान के लिये लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य रही है। साथ ही विचौलियों/लूट खसूट/दलालों पर शिकंजा कसतें हुये उनके खिलाफ जॉच कर कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होने प्रदेश सरकार के 21 माह के कार्यो तथा पिछली सरकारो के 15 साल में किये गये कार्यो की तुलना करते हुये कहा कि ये 21 माह के कार्यकाल आमजन के जीवन में जो बदलाव लाये है वो पिछली सरकारों के 15 साल के कार्यो में नही हुया। उन्होने प्रयाग राज में कुम्भ मेला की भव्य व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था, हेलीकाप्टर द्वारा श्रद्वालूओं के उपर पुष्प बरषा के संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा अतुलनीय प्रयास बताते हुये सराहना की गयी।

उन्होने प्रदेश/देश के नागरिकों को धन्यवाद देते हुये कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता केन्द्र व प्रदेश सरकार में पार्टी को बहुमत देकर सत्ता में लाने का कार्य की है। इसे निश्चित रूप से विश्वास को टूटने नही देगी। तथा जनता की सेवा करने के साथ ही प्रदेश सरकार किसी स्तर पर भेद भाव किये बिना लगातार कार्य किये जा रही है। उन्होने मा0 प्रधान मन्त्री द्वारा किये जा रहे जनहित लोक कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुये कहा कि हम दृढ़ संकल्पित है कि हिन्दुस्तान के पीछे सारी दुनिया होगी न कि दुनिया के पीछे हिन्दुस्तान, कहा कि हिन्दुस्तान को महाशक्ति के रूप में लाना ही हमारी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर सांसद राजेश पाण्डेय, विधायक कसया रजनी कान्त मणि, हाटा पवन केडिया, रामकेला रामानन्द बौद्व, खडडा जटाश्ांकर त्रिपाठीत्र फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष जेपी शाही, मारकण्डेय शाही सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here