एयरसेल-मैक्सिस मामला : चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक एक फरवरी तक बढ़ी

0
535

प्रेट्र, नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति की एयरसेल मैक्सिस घोटाला मामले में गिरफ्तारी पर रोक की अवधि एक फरवरी तक बढ़ा दी है।
सीबीआई की तरफ से पेश सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने विशेष सीबीआई अदालत को बताया कि मामले में चल रही जांच पूरी होने वाली है। इसके बाद विशेष न्यायाधीश ओ पी सैनी ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख एक फरवरी तय की।
यह मामला एयरसेल मैक्सिस सौदे में एफआईपीबी की मंजूरी देने में कथित अनियमितता से जुड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here