किला परीक्षितगढ़ प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव धूम धाम से सम्पन्न

0
1020

संवाददाता/परीक्षितगढ़ : जिला-मेरठ किला परीक्षितगढ़ के प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य पुरस्कार वितरण कार्यक्रम और अनेक तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये| प्रत्येक साल विद्यालय में वर्ष वार्षिकोत्सव कार्यक्रम किया जाता है| इसके दौरान प्रत्येक कक्षा में टॉप आये छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया जाता है और शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है|

व्यवस्थापक मो.वसीम ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति से मेरा और विद्यालय परिवार का बहुत पुराना और गहरा रिश्ता है| क्योकि इस संस्था द्वारा कई बार मिशन एजुकेशन के तहद हमारे विद्यालय में निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित किया जा चूका है | संस्था के जिला मेरठ प्रभारी महात्मा दर्शनी बाई जी का हमारे विद्यालय के उपर बहुत बड़ा उपकार है जिन्होंने अपने संस्था के अनेक युवा भाई-बहनों द्वारा पाठ्य सामग्री वितरित कराया है और बच्चों को पढाई के लिए भी प्रेरित किया है| पहले इस विद्यालय की कुल संख्या 50 थी लेकिन इस संस्था के संपर्क में आने से आज के समय में हमारे विद्यालय की संख्या लगभग 150 के करीब है|

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साध्वी दर्शनी बाई ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बच्चें देश का भविष्य होते है| आगे चलकर कोई डाक्टर बनेगा तो कोई नेता, कोई वैज्ञानिक बनेगा तो कोई संत बनेगा इसलिए अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को आगे आने दो और मेहनत-लगन से अपने भविष्य को सवारों| सभी बच्चों को पेन-पेन्सिल बांटकर अपनी ख़ुशी जाहिर की| साध्वी जी का गेरुवा वस्त्र भेटकर स्वागत किया गया| मानव उत्थान सेवा समिति के यूथ टीम से आयी दिव्या चौहान का भी शील्ड देकर सम्मान किया गया|

देव इंटरप्राइजेज से आई साक्षी माहेश्वरी ने भी बच्चों को पेन और पेन्सिल भेटकर बच्चों का पढाई के प्रति उत्साहवर्धन किया| साक्षी महेश्वरी का शील्ड देकर सम्मान किया गया|

विशिष्ट अतिथि रामकेश धामन(ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,B.E.O) ने अपने विचार बच्चों के बिच रखा और कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढाई करें और जीवन में कुछ बड़ा करके दिखाए ये मेरी शुभकामना और दुआ है|इसके अलावा विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती मीतू सिंह, विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं अनेक गणमान्य लोगोंने भी अपने अपने विचार उपस्थित छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here